अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई होंडा कार

दुर्ग। तेज रफ्तार कर अनियंत्रित होकर रोड पर बने डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में कार में सवार दो लोगों को मामूली चोटे आई वहीं दो लोगों को चोट नहीं आई है। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची मोहन नगर पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस ने बताया कि कार सवार सोमवार की रात को दुर्ग से धमधा की ओर जा रहे थे। धमधा नाका के पास तेज रफ्तार होंडा सिटी कार सी जी 04 एच जे 1000 अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जानकारी के मुताबिक इसमें कुल चार लोग सवार थे। दो लोगों को मामूली चोटे आई और उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में ले जाया गया , जबकि तीन अन्य युवक कार से उतरकर चले गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *