गौ माता के साथ अश्लील हरकत, आरोपी पकड़ाया

दुर्ग। गौ माता के साथ अश्लील हरकत करने वाले युवक के खिलाफ शिकायत होते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया है और पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता चमन कुंभकार निवासी वार्ड नंबर 2 तालाब किनारे नयापारा ने कोतवाली थाना में आवेदन देते हुए पुलिस को बताया कि वह मिट्टी के बर्तन एवं मूर्ति बनाने का काम करता है। 29 जून की रात लगभग 8:30 बजे मोहन बाल मंदिर गंजपारा के पास आकाश नाम का व्यक्ति गौ माता के साथ अश्लील हरकत कर रहा था। उसकी हरकत को कुछ लड़कों ने देखा और शोर मचाया तो आरोपी वहां से भाग निकला था। इस घटना का सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हुआ। शिकायतकर्ता ने कहा कि इस घटना से धार्मिक भावनाएं आहत हुई और लोगों में आक्रोश व्याप्त है। आवेदन में आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई थी। पुलिस आरोपी के खिलाफ पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम 1960 के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर उसको पूछताछ में लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *