दुकान में अवैध रूप से शराब बेच रही महिला गिरफ्तार

दुर्ग। पद्मनाभपुर थाना अंतर्गत 80 फीट रोड स्थित एक दुकान में अवैध रूप से बिक्री करने के लिए रखी गई शराब को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जब्त किया है। इस मामले में पुलिस ने दुकान में छापा मारते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपिया के पास से बिक्री के लिए रखी गई 40 पौवा देसी मदिरा, प्लास्टिक की बाल्टी तथा शराब बिक्री की राशि 11,050 रुपए जब्त किया गया है। आरोपिया के खिलाफ धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने बताया कि धनोरा रोड क्षेत्र अंतर्गत 80 फीट रोड स्थित टाउन टाउन डेली नीड्स दुकान के पास थाना पद्मनाभपुर में शराब बिक्री होने की शिकायत मिली थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुकान पर छापा मारा। यहां महिला अपने घर-दुकान में अवैध रूप से शराब बिक्री कर रही थी। घेरा बंदी करते हुए आरोपियों को पकड़ा गया। आरोपिया यामिनी सिन्हा निवासी 80 फीट रोड, स्ट्रीट नंबर 3, सरस्वती कुंज वेस्ट, पदमनाभपुर की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक सफेद रंग की प्लास्टिक बाल्टी में 20 पौवा देसी प्लेन मदिरा, 20 पौवा मसाला मदिरा एवं शराब बिक्री की रकम बरामद की गई। इस कार्रवाई में पदमनाभपुर थाना के सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह एवं टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *