*उज्जैन।* प्रदेश के यशस्वी, दूरदर्शी और युवाओं के प्रेरणास्रोत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी द्वारा सीएम यूथ कॉन्क्लेव में की गई क्रांतिकारी घोषणाओं से पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है। इन अभूतपूर्व सौगातों का हृदय से स्वागत करते हुए शिक्षाविद् एवं महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय के कार्य परिषद सदस्य और उज्जैन इंजी कालेज के निकाय सदस्य श्री गौरव धाकड़ ने मुख्यमंत्री जी का कोटि-कोटि अभिनंदन करते हुए स्वागत किया है।धाकड़ ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी ने जो 2027 को ‘युवा वर्ष’ घोषित किया है, वह केवल घोषणा नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश के भविष्य को बदलने वाला महासंकल्प है। यह दर्शाता है कि प्रदेश की कमान एक ऐसे विजनरी नेता के हाथ में है जो युवाओं के दिल की बात समझता है।उन्होंने कहा कि डॉ. मोहन यादव जी ने एमपीपीएससी परीक्षा वर्ष में दो बार कराने और सरकारी कॉलेजों में निःशुल्क कोचिंग का जो ऐतिहासिक निर्णय लिया है, उससे लाखों गरीब और मेधावी छात्रों का सपना साकार होगा। यह फैसला साबित करता है कि हमारे मुख्यमंत्री जी जमीन से जुड़े नेता हैं और युवाओं की पीड़ा को भली-भांति समझते हैं।शोध के क्षेत्र में सीएम साहब ने रच दिया इतिहासशोधार्थियों की राशि 16 हजार से बढ़ाकर सीधे 25 हजार करना और 1 करोड़ के शोध फंड और 5 करोड़ के आइडिया फंड की घोषणा करना – यह कोई सामान्य बात नहीं है। यह केवल एक मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि एक विद्वान, शिक्षक और शोध को समझने वाला सच्चा मार्गदर्शक ही कर सकता है। डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश निश्चित ही ज्ञान और नवाचार की राजधानी बनेगा। 12 नए मेडिकल कॉलेज और 12 स्किल यूनिवर्सिटी की सौगात देकर मुख्यमंत्री जी ने साबित कर दिया है कि उनके लिए युवाओं का भविष्य सर्वोपरि है।श्री धाकड़ ने अंत में कहा कि महर्षि पाणिनि विश्वविद्यालय नकेवल उक्त योजनाओं से अप्रत्यक्ष बल्कि प्रत्यक्ष रूप से भी रिसर्च फंड जैसी महती सौगातों से लाभान्वित होगा ही उज्जैन इंजीनियरिंग कॉलेज भी मालवांचल स्किल यूनिवर्सिटी के रूप में उभरने वाला है जो सौभाग्य का विषय है। डॉ. मोहन यादव जी के रूप में मध्यप्रदेश को एक ऐसा मुख्यमंत्री मिला है जो युवा शक्ति को सिर्फ रोजगार नहीं, बल्कि रोजगार सृजन करने वाला उद्यमी बनाना चाहता है। ऐसी दूरदर्शी सोच को नमन है। हम सभी युवा मुख्यमंत्री जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।
रिपोर्ट – आशिफ उज्जैनी (मध्यप्रदेश)
