कानून व्यवस्था बनाए रखने पुलिस ने 507 लोगों के कड़े उतरवाए

दुर्ग।गणेश उत्सव झांकी कार्यक्रम में कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से धमधा पुलिस ने सतर्क कार्रवाई करते हुए 507 लोहे के कड़े निकलवा कर सुरक्षित रखवाए। बाजार ग्राउंड धमधा में आयोजित झांकी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में लगभग 6-7 हजार दर्शक शामिल हुए थे।
इस आयोजन के दौरान युवा वर्ग के कुछ लोगों द्वारा अलग-अलग प्रकार के लोहे के कड़े पहने गए थे। पुलिस टीम ने उसे निकलवा कर अपने पास सुरक्षित रखा। पुलिस की सतर्कता एवं लगातार निगरानी के कारण कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार का उपद्रव, अप्रिय घटना सामने नहीं आई।
पुलिस ने बताया कि गणेश उत्सव समिति धमधा द्वारा आयोजित दाई के दुलरवा नवरत्न जस झांकी परिवार ग्राम पट पर के झांकी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्र तथा अन्य जिलों से लोग पहुंचे थे
लोगों की उपस्थिति को देखते हुए थाना धमधा पुलिस ने सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था रखी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *