हथियार लहराकर क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले गए जेल

दुर्ग। बीआरपी चौक में धारदार हथियार लहरा कर लोगों को डरा धमकाने वाले दो आरोपियों को नेवई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चाकू एवं लोहे का धारदार चापड़ जब्त किया गया है। दोनों आरोपी सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर आम लोगों को डरा धमका रहे थे जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया था। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी सूर्यकांत निषाद उर्फ बाबा निवासी सुंदर नगर मौहारी मरोदा थाना नेवई के कब्जे से एक लोहे का धारदार चापड़ तथा आरोपी महेश यादव उर्फ बॉबी निवासी संगम चौक स्टेशन मरोदा के कब्जे से एक धारदार लंबा चाकू बरामद किया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल दाखिला किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *