दुर्ग। छोटे भाई द्वारा घर के दरवाजे को खुला रखकर पड़ोस की दुकान में जाना प्रार्थी को भारी पड़ गया। मौके का फायदा उठाकर रख दिया आरोपी ने घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात की चोरी कर ली। अपने स्तर पर पता तलाश करने के बाद प्रार्थी ने चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।
मचांदुर चौकी पुलिस ने बताया कि प्रार्थी अश्विनी कुमार देवांगन फर्नीचर का काम करता है। 20 सितंबर को काम करने वह भिलाई चला गया था। उसकी मां अरुणा देवांगन भी गांव गई हुई थी। घर में छोटा भाई था जो घर के दरवाजे को खुला रखकर पड़ोस की दुकान में मंजन लाने चला गया था। इसी बीच अज्ञात आरोपी ने दिनदहाड़े घर में घुसकर चोरी कर ली थी। जब 24 सितंबर को उसकी मां वापस आई तब देखी कि अलमारी के लॉकर को तोड़कर लॉकर में रखे एक जोड़ी सोने का झुमका, एक नग चांदी की चाबी रिंग, एक नग चांदी की अंगूठी तथा नगदी रकम सहित कुल 48,000 रुपए की चोरी हो गई थी। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।