दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में प्रवेश कर स्क्रैब कॉपर केबल चोरी करने वाले चार आरोपी को भिलाई भट्टी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 100 किलो केबल वायर एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई है।
पुलिस ने बताया कि प्लांट के भीतर प्रवेश कर स्क्रैब कॉपर केबल चोरी करने वाले दो अलग-अलग प्रकरणों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों प्रकरण में आरोपियों के पास से कुल 60 किलो एवं 40 किलो स्क्रैब कॉपर केबल ले जाते हुए आरोपी गण दुर्गेश जोशी, अजय सोनवाने, जोसेफ बाघ एवं हितेश कुमार देशमुख तथा एक अपचारी बालक सीआईएसएफ द्वारा पकड़ा गया था। पुलिस ने बताया कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई बीएसपी भिलाई द्वारा थाना भिलाई भट्ठी में दो अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। प्लांट के अंदर प्रवेश कर स्क्रैब कॉपर केबल चोरी कर ले जाने का प्रयास किया गया था। एक प्रकरण में 60 किलो तथा दूसरे प्रकरण में 40 किलो स्क्रैब कॉपर केबल चोरी कर मोटरसाइकिल के माध्यम से ले जाते समय पकड़े जाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया है।