फैक्ट्री में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार


दुर्ग। फ्रेंड्स इंजीनियरिंग फैक्ट्री से मशीनरी लोहा चोरी करने वाले दो आरोपी को जामुल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने लगभग 5 क्विंटल लोहे की सामग्री की चोरी की थी जिसकी कीमत लगभग 30000 रुपए आंकी गई है। 19 सितंबर की रात को मशीनरी सामान एवं अन्य लोहे की सामग्री चोरी होने की रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई गई थी। संदेहियों से पूछताछ कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपी सरवन साव उर्फ़ श्रवण साव निवासी शारदा पारा छावनी तथा सूरज साहू निवासी शारदा पारा छावनी द्वारा फैक्ट्री से लोहे की सामग्री चोरी करना स्वीकार किया गया। उनके पास से चोरी का सामान बरामद किया गया है। आरोपियों के कब्जे से मशीनरी सामान, नट बोल्ड, टूल होल्डर, लोहे की प्लेट, लोहे की राड आदि बरामद की गई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *