अवैध रूप से गांजा की बिक्री करती महिला पकड़ाई

दुर्ग। अवैध रूप से गांजा की बिक्री कर रही महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपिया के पास से 1.365 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 68,600 रुपए है।
नंदिनी पुलिस को सूचना मिली कि अहिवारा बेरला कुम्हारी बायपास रोड के किनारे एक महिला बिक्री करने के लिए गांजा अपने पास रखी और ग्राहक की तलाश कर रही है। इसी दौरान मौके पर पहुंची टीम ने आरोपिया लक्ष्मीबाई सोनी निवासी वार्ड एक अहिवारा थाना नंदिनी नगर को पकड़ा। उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया है। आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *