मुख्यमंत्री डॉ यादव ने पैतृक निवास को हटाने के लिए पहल की

उज्जैन/भोपाल। राजधानी भोपाल के विकास के लिए मास्टर प्लान जैसी योजनाएं सामने आ रही है वहीं विकास पुरुष एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सिंहस्थ 2028 के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हुए उज्जैन के अपने निवास अब्दाल पूरा स्थित अपने पैतृक निवास पर गेती चलाकर तोड़ने की शुरुआत की। निवास को तोड़ते समय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भावुक हो गए और उन्हें अपने पिता जी और पैतृक निवास पर बिताए हुए हुए पुराने बचपन के दिन याद आ गए और मीडिया से चर्चा की और विकास कार्य में शहर वासियों के योगदान को लेकर उन्होंने सबको बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ यादव छात्र संघ चुनाव के जितने से लेकर विधायक व मुख्यमंत्री तक का सफर अपने पैतृक निवास से ही शुरू किया। आज उसी पैतृक निवास पर मुख्यमंत्री ने विकास कार्य के लिए गेती चलाकर शुरुआत की।


उज्जैन में विकास की नई राह सामने आई है जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वयं गेती चलाकर रोड चौड़ीकरण के लिए अपने पैतृक मकान को तोड़ने की शुरुआत की।
खजूर वाली मस्जिद से अब्दालपुरा, जीवाजीगंज थाना होते हुए गणेश चौक तक 730 मीटर लंबे मार्ग को 15 मीटर चौड़ा किया जाएगा। रूपये 9.80 करोड़ की लागत से होने वाला यह कार्य सिंहस्थ-2028 में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाएगा।

रिपोर्ट – आशिफ खान (उज्जैनी) मध्यप्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *