दुर्ग। मोटरसाइकिल पर सवार होकर लौट रहे प्रार्थी के भाई एवं उसके साथियों की मोटरसाइकिल को कार चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। इससे प्रार्थी के भाई एवं उसके दोस्तों को चोटे आई। तीनों दोस्तों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां दो लोगों को इलाज के लिए भर्ती किया गया है।
वार्ड नंबर 8 ग्राम गाड़ाडीह निवासी ठाकुर राम की शिकायत पर उतई पुलिस ने कार चालक के खिलाफ धारा 184, 125 ए, 281 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
पुलिस ने बताया कि 26 सितंबर की सुबह प्रार्थी का छोटा भाई हर्ष यादव अपने साथी वंशपाल को मोटरसाइकिल सी जी 07 सी एल 4799 में लेकर अपने अन्य साथी तरुण कुमार को लेने ग्राम मर्रा गया हुआ था। वहां से तीनों भी वापस घर आ रहे थे। मर्रा समिति के पास कार सी जी 04 एमपी 6606 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी
इससे हर्ष यादव, उसके दोस्त वंशपाल तथा तरुण कुमार मोटरसाइकिल से दूर जा गिरे। इससे सभी को चोटे आई थी। इस घटना में हर्ष यादव एवं वंशपाल को जिला अस्पताल में ले जाकर भर्ती किया गया है।