रोड के किनारे खड़ी दो ट्रक से चार बैटरी की चोरी

दुर्ग। धमधा में रोड में खड़ी दो ट्रक से अज्ञात आरोपी ने चार बैटरी की चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी अमित वर्मा का स्वयं का ट्रांसपोर्ट काम है। 20 सितंबर की शाम को उसके दोनों ट्रक सीजी 07 बी ई 4624 एवं सीजी 08 ए एम 8057 को चालक के द्वारा ऋषभ फ्यूल्स के पास धमधा मेन रोड में खड़ा किया गया था। दूसरे दिन सुबह जब प्रार्थी अपनी ट्रक के पास गया तो देखा कि दोनों ट्रक में लगे दो-दो नग कुल चार नग बैटरी चोरी हो गई थी।आसपास पता तलाश करने के बाद प्रार्थी ने शिकायत दर्ज कराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *