मोटरसाइकिल की चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। मोटरसाइकिल चोरी करने वाले आरोपी को पकड़ने में मोहन नगर पुलिस को सफलता मिली है। मोहन नगर पुलिस एवं सीएसपी दुर्ग की टीम ने आधी रात को घेराबंदी करते हुए आरोपी को पकड़ा। उसके पास से चोरी की केटीएम मोटरसाइकिल बरामद की गई है।आरोपी को गिरफ्तार का न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
पुलिस ने बताया कि प्रार्थी हरि साहू ने शिकायत की थी कि वह स्टील प्लांट रसमड़ा में काम करता है। 23 जून की रात को 10:00 बजे वह अपनी मोटरसाइकिल को घर के सामने खड़ी किया था। दूसरे दिन सुबह उठकर देखा तो उसकी मोटरसाइकिल खड़े किए जगह नहीं थी । पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के बाद जांच प्रारंभ कर दी थी। मोहन नगर पुलिस और सीएसपी दुर्ग की टीम द्वारा लगातार संदेही व चोर की तलाश के दौरान आधी रात को मालवीय नगर चौक से आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी यशवंत बंजारे 19 वर्ष निवासी रामनगर मुक्तिधाम सुपेला के कब्जे से चोरी की केटीएम मोटरसाइकिल सी जी 07बी वाई 5301 जिसकी कीमत 30000 रुपए है, जब्त किया गया। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक आनंद तिवारी, आरक्षक खिलेश कुर्रे, अश्वनी यादव एवं सैमुअल की उल्लेखनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *