नेशनल बॉल बैडमिंटन टीम में कुणाल साहू का चयन

दुर्ग। बॉल बैडमिंटन खेल में अपनी प्रतिभा का लगातार उच्च प्रदर्शन करने वाले बोरसी निवासी कुणाल साहू का नेशनल बॉल बैडमिंटन टीम में चयन हो गया है। कुणाल साहू के कोच रामा राव नेशनल प्रतियोगिता में शामिल होने टीम को तिरुपति चेन्नई लेकर रवाना हो रहे हैं। इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई कर रहे कुणाल साहू का छत्तीसगढ़ टीम की ओर से चयन हुआ है। इसको लेकर परिवार, रिश्तेदार एवं दोस्तों ने उन्हें बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *