ट्रेलर की टक्कर से मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त बाल बाल बचा चालक

ट्रेलर की टक्कर से मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त बाल बाल बचा चालक

दुर्ग। रायपुर से राजनांदगांव की ओर जा रही ट्रेलर ट्रक चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इससे मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई वहीं मोटरसाइकिल चालक बाल बाल बचा। शिकायत पर पुल गांव पुलिस ने आरोपी ट्रेलर ट्रक चालक के खिलाफ धारा 184, 281 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी नागेश्वर यादव वार्ड नंबर 1 ग्राम पीपर छेड़ी का निवासी है और वह बिजली ऑफिस पद्मनाभपुर में प्राइवेट काम करता है।20 सितंबर की रात को वह ड्यूटी करके अपने घर ग्राम पीपर छेड़ी आ रहा था।रात्रि लगभग 11:30 बजे ग्राम कोटनी वह पीपर छेड़ी के मध्य सरदार जी का ढाबा के सामने हाईवे रोड के किनारे उसने अपनी मोटरसाइकिल सीजी 07 ए एल 8013 को खड़ी कर पेशाब करने जा रहा था इसी दौरान पीछे से आ रही ट्रेलर ट्रक सीजी 12 ए यु 9765 के चालक ने लापरवाही पूर्वक तेज गति से वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल को दुर्घटनाग्रस्त कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *