दुर्ग। खुर्सीपार पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में 19 सितंबर को पकड़ी गई आरोपिया जसवीर कौर उर्फ सोनू निवासी जोन 3, खुर्सी पार को इलाज के लिए बुधवार को जिला अस्पताल में लाया गया था। बुधवार को जेल प्रहरियों को चकमा देकर उसके अस्पताल से भाग जाने को लेकर दिन भर चर्चा चलती रही। थोड़ी देर बाद आरोपिया जसवीर कौर के वापस अस्पताल में आ जाने के बाद चर्चा पर विराम लगा।
इस घटना पर कोतवाली थाना प्रभारी नवीन राजपूत ने बताया कि इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है और हमारे पास उसके भागे जाने की कोई सूचना नहीं आई थी।