दुर्ग। मोहन नगर थाना अंतर्गत गुरुद्वारा रोड स्थित एवन इलेक्ट्रॉनिक्स में अज्ञात आरोपी ने शॉप का ताला तोड़कर मोबाइल एवं रकम की चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305(ए), 331(4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है पुलिस ने बताया कि प्रार्थी करन पंजवानी भिलाई निवासी है और वह एवन इलेक्ट्रॉनिक में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। 24 जून की रात को दुकान के सभी लोग दुकान बंद करने के बाद घर चले गए थे। 25 जून की सुबह 10 बजे जब दुकान खोलने पहुंचे तब पता चला कि दुकान में चोरी हो गई है। अज्ञात आरोपी ने शटर का ताला तोड़कर दुकान में रखे 50 से अधिक मोबाइल एवं गल्ले में रखे लगभग 65,000 रुपए की चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में हुई है।