घर से निकले माता-पिता हुए लापता ,बेटे ने की शिकायत

दुर्ग। मारुति स्विफ्ट कार में बैठकर घर से निकले प्रार्थी के माता-पिता जब कई घंटे बाद भी वापस घर नहीं पहुंचे तब प्रार्थी ने कोतवाली थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने धारा 140(3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी अमित सोनी शिक्षक नगर दुर्ग निवासी है और वह प्राइवेट नौकरी करता है। 22 सितंबर की शाम को 6:00 बजे उसके पिता ललित सोनी 62 वर्ष एवं उसकी माता मंजू लता सोनी 56 वर्ष शिक्षक नगर दुर्ग से कार में बैठकर बिना घर में किसी को जानकारी दिए कहीं चले गए हैं। आसपास रिश्तेदारों एवं पहचान वालों से पता तलाश के बाद जब उनका कोई पता नहीं चला तब प्रार्थी ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि दोनों भी मारवाड़ी, हिंदी, छत्तीसगढ़ी बोलते हैं और वह सफेद मारुति स्विफ्ट कार सीजी 07 बी डी 8860 से गए हुए हैं। प्रार्थी को संदेह है कि उसके माता-पिता को किसी अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अपहरण कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *