दुर्ग। थैली में रखकर गांजा की बिक्री कर रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जेवरा सिरसा चौकी पुलिस ने आरोपी के पास से 1.330 किलो गांजा एवं बिक्री के रकम 700 रुपए को जब्त किया है। पुलिस ने बताया कि 23 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति करंजा भिलाई का रहने वाला है वह अपने पास सफेद रंग के थैले में गांजा रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी अनिल पारधी 42 वर्ष पिता आत्मा राम पारधी निवासी ग्राम करंजा भिलाई को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 ( ख), 27 (क) के तहत कार्रवाई की गई है।