दुर्ग। अग्रसेन चौक सिटी क्लब के सामने थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित बाम्बे सेल कपड़ा दुकान में अज्ञात आरोपी ने दुकान का ताला तोड़कर समान व रकम की चोरी कर ली। शिकायत के बाद मोहन नगर पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी बबला इमरान केलाबाड़ी मस्जिद के पास वार्ड नंबर 41 निवासी है और वह बॉम्बे सेल कपड़ा दुकान चलाता है। 22 जून की रात को हमेशा की तरह वह अपनी दुकान को बंद करके घर चला गया था
रात्रि 1:00 बजे उसे दुकान में सोने वाले लड़के ने फोन करके बताया कि दुकान में चोरी हो गई है।इस पर प्रार्थी जब दुकान पहुंच कर देखा तो दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरा,स्वाइप मशीन, बिलिंग मशीन, कुलर की मोटर, ओप्पो कंपनी का मोबाइल एवं गल्ले में रखे 3000 रुपए की अज्ञात आरोपी ने चोरी कर ली थी।