सुने आवास का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात की चोरी

दुर्ग। घर में ताला लगाकर परिवार सहित जगदलपुर जाना प्रार्थी को भारी पड़ गया। मौके का फायदा उठाकर अज्ञात आरोपी ने घर का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात की चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर पद्मनाभपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी विजय कुमार साहू बीएसपी से रिटायर्ड है। 20 जून की रात को वह अपने परिवार सहित घर में ताला लगाकर जगदलपुर गया हुआ था। 23 जून की दोपहर को 12 बजे जब वह वापस आया तो देखा घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो घर का सामान बिखरा पड़ा हुआ था। अलमारी का लाकर भी टूटा हुआ था। अलमारी में रखे एक नग सोने का हार, दो नग चांदी का करधन, 5 नग चांदी की पायल, दो चांदी की बिछिया की अज्ञात आरोपी ने चोरी कर ली थी। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *