टोयोटा की टक्कर से आल्टो कार क्षतिग्रस्त, तीन लोग चोटिल

दुर्ग। कार में बैठकर परिवार सहित मुंगेली से ग्राम उमरपोटी आ रहे प्रार्थी की कार को टोयोटा कार चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। इससे कार में सवार प्रार्थी, उसकी पत्नी एवं एक अन्य रिश्तेदार को चोटे आई।सभी घायलों को इलाज के लिए चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल ले जाया गया। इलाज के बाद प्रार्थी ने चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। जेवरा सिरसा चौकी पुलिस ने बताया कि प्रार्थी बसंत लाल बंजारे बीएसपी से सेवानिवृत कर्मी है।21 जून को वह अपनी पत्नी चंद्रावती बंजारे, सास श्रीमती अश्विनी कोसले को बैठाकर अपनी ऑल्टो कार सीजी 07 ए टी 4813 में ग्राम देवरी जिला मुंगेली से ग्राम उमरपोटी रहा था। रात 8:30 बजे मोगलिक्स लोहा कंपनी समोदा के पास पहुंचा था तभी सामने से आ रही टोयोटा ग्लांजा सी जी 07 बीव्ही 1922 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए ऑल्टो कार को टक्कर मार दी। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई वहीं प्रार्थी, उसकी पत्नी एवं सास को चोटे आई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *