मोटरसाइकिल के बीच टक्कर में प्रार्थी घायल, अस्पताल में भर्ती

दुर्ग। सब्जी बेचने का काम करने वाले प्रार्थी की मोटरसाइकिल को अन्य मोटरसाइकिल चालक ने टक्कर मार दी। इससे प्रार्थी को चोटे आई और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद प्रार्थी ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पदमनाभपुर पुलिस ने आरोपी मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी पूनम कुमार सपहा सब्जी बेचने का काम करता है।वह 26 मई को शीतला मार्केट पद्मनाभपुर से अपने घर जेवरा सिरसा अपनी मोटरसाइकिल हीरो सीडी डीलक्स सी जी 07 बीटी 9469 से जा रहा था।रात लगभग 11:30 बजे राजेंद्र पार्क चौक के पास पहुंचा था तभी मालवीय नगर चौक की ओर से आ रही मोटरसाइकिल सीजी 07 सी जेड 5924 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए प्रार्थी की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इससे प्रार्थी दूर जा गिरा। इस घटना में प्रार्थी के सीना, कंधे, पैर, सिर आदि में चोटे आई। उसे एंबुलेंस से शासकीय अस्पताल दुर्ग ले जाया गया। प्रारंभिक उपचार के बाद उसे शंकराचार्य अस्पताल जुनवानी लेकर गए थे। वहां से उसे स्वराज अस्पताल नेहरू नगर भिलाई में ले जाकर भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा था।इलाज करने के बाद प्रार्थी ने शिकायत दर्ज कराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *