निवेश पर लाभ का झांसा देकर लाखों की धोखाधड़ी, दंपत्ति गिरफ्तार

दुर्ग। ट्रेडिंग कंपनी में निवेश करने में लाभ का झांसा देकर लाखों रुपए एवं सोने के आभूषण की धोखाधड़ी करने वाले दंपत्ति को जामुल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने प्रार्थिया की सहेली से लगभग 15 लाख रुपए मूल्य के सोने के आभूषण प्राप्त कर अपने पास गिरवी रखकर रकम प्राप्त किए थे। फरार आरोपियों को मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 318 (4),3(5) के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थिया फातिमा अहमद उर्फ स्वाती ने थाना जामुल में शिकायत दर्ज कराई थी कि पवन हरिहर सिंह एवं उसकी पत्नी पिंकी सिंह द्वारा स्वयं को फाइनेंशियल कंसलटेंट बताते हुए ट्रेडिंग कंपनी में निवेश कर अधिक लाभ अर्जित करने का प्रलोभन दिया था ।आरोपियों ने विश्वास में लेकर प्रार्थिया से लगभग 25 लाख रुपए प्राप्त किये तथा प्रार्थिया की सहेली रजनी बारस्कर के सोने के आभूषण प्राप्त कर उन्हें अपने नाम से पावर हाउस चौक भिलाई में गिरवी रखकर 15 लाख रुपए प्राप्त किए थे। धोखाधड़ी किए जाने के बाद आरोपी फरार हो गए थे। विवेचना के दौरान मूकबीर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी पवन हरिहर सिंह 49 वर्ष निवासी नेहरू भवन के पास अनाज लाइन सुपेला तथा पिंकी सिंह को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *