स्कूल में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार,सामान जब्त

दुर्ग। प्राइवेट स्कूल में चोरी करने वाले आरोपी को जामुल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी से पुलिस ने पांच सीलिंग फैन एवं एल्युमिनियम पट्टी बरामद की है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा है।
पुलिस ने बताया कि प्रार्थी गणेश साहू निवासी जामुल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 17 जून की रात में लक्ष्मी पारा जामुल स्थित आईपीएस स्कूल परिसर में लगे 5 नग सीलिंग फैन एवं एल्युमिनियम चौखट पट्टी की अज्ञात आरोपी ने चोरी कर ली है। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना एवं घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज के आधार पर संदेही गणेश डहरे उर्फ जुडीरा निवासी संजय नगर सुपेला को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *