खारुन नदी में डूबे व्यक्ति के शव को टीम ने निकाला बाहर

दुर्ग। एसडीआरएफ दुर्ग की टीम ने खारुन नदी में डूबे व्यक्ति के शव को एक्सपर्ट डीप डाइवर्स की मदद से सघन अभियान के बाद बाहर निकाला है। मृतक खारुन नदी के तेज बहाव में डूब गया था।
जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी दिनेश कुमार रावटे ने बताया कि 17 सितंबर की रात 8:00 बजे कंट्रोल रूम से उन्हें सूचना प्राप्त हुई कि थाना रानी तराई अंतर्गत ग्राम ओदरा गहन में खारुन नदी में 38 वर्षीय व्यक्ति सुरेंद्र कुमार यादव 38 वर्ष पिता फिरंका यादव निवासी ग्राम तर्रा गोंदी थाना भखारा जिला धमतरी डूब गया है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम को घटना स्थल पर रवाना किया गया था। टीम ने सुबह 5:30 बजे घटना स्थल पर पहुंचकर सघन सर्च ऑपरेशन शुरू किया। नदी के तेज बहाव और गहराई के बीच एसडीआरएफ के एक्सपर्ट डीप डाइवर राजकुमार यादव एवं ओंकार ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला है। शव को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *