तहसील कार्यालय के सामने खड़ी मोटरसाइकिल की दिन दहाड़े चोरी

दुर्ग। एक परिचित से मिलने तहसील कार्यालय जाना प्रार्थी को भारी पड़ गया।मौके का फायदा उठाकर अज्ञात आरोपी दिन दहाड़े होंडा मोटरसाइकिल की चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।पुलिस ने बताया कि प्रार्थी मोहितेश कुमार साहू बलौदा बाजार भांठापारा का निवासी है और वह अपने घर पर ही किराना दुकान चलाता है। 15 सितंबर को वह अपने दोस्त लल्ली यादव हलवाई जो चंडी मंदिर तालाब के पास रहने वाला है उससे मिलने दुर्ग आया हुआ था। उसके परिचित ने उसे तहसील कार्यालय दुर्ग में बुलाया। इस पर प्रार्थी अपनी मोटरसाइकिल होंडा सीजी 22 टी 7170 से तहसील कार्यालय पहुंचा। उसने अपनी मोटरसाइकिल को तहसील कार्यालय परिसर में 4 बजे शाम को खड़ी कर अपने दोस्त लल्लू यादव से मिलने अंदर चला गया था। थोड़ी देर बाद जब वह वापस आया तो देखा खड़े किये जगह पर उसकी मोटरसाइकिल नहीं थी।चोरी के मोटरसाइकिल की कीमत 10000 रुपए आंकी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *