दुर्ग। धमधा रोड सब्जी मंडी के पास सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार रखकर लोगों को डराने वाले युवक को मोहन नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लोहे का धारदार हथियार बरामद कर उसे जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार 4 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि धमधा रोड सब्जी मंडी के पास एक व्यक्ति धारदार हथियार लेकर आम लोगों को भयभीत कर रहा है। सूचना मिलते ही मोहन नगर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध को हिरासत में लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से लोहे का एक धारदार हथियार बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 500 रुपये बताई गई है। पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी आशिष यादव उर्फ आशु (26), निवासी लुचकी पारा वार्ड क्रमांक 7, थाना दुर्ग के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया।
पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मोहन नगर पुलिस की इस कार्रवाई में उल्लेखनीय भूमिका रही।