दुर्ग। घर से बिना किसी को कुछ बताए घर से बाहर गई लड़की अचानक लापता हो गई। लापता लड़की की शिकायत परिवार वालों ने पदमनाभपुर थाना में की है। पुलिस ने धारा 140(3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी जय प्रकाश चौहान निवासी पंचशील कॉलोनी सड़क नंबर 7 बोरसी ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी 18 साल 6 माह आयु की बेटी घर में बिना किसी को जानकारी दिए कहीं चली गई है। जब वह घर वापस नहीं आई तब परिवार वालों ने आसपास एवं रिश्तेदारों में उसका पता तलाश किया।जब उसका पता नहीं चला तब थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है
प्रार्थी ने बताया कि वह घर से जाते समय स्लेटी रंग का टी शर्ट एवं सफेद रंग का लेगिस पहनी हुई है और वह कक्षा ग्यारहवीं में पढ़ती थी। वह हिंदी, छत्तीसगढ़ी, भोजपुरी भाषा बोल लेती है। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।