कार से टकराई मोटरसाइकिल, बच्ची की मौत

दुर्ग। मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे लोगों की गाड़ी मुड़ने के दौरान कार के दरवाजे से जाकर टकरा गई इससे मोटरसाइकिल में सवार सभी लोग दूर जा गिरे। मोटरसाइकिल में सामने बैठी 11 वर्षीय बच्ची को गंभीर चोटे आई और उसे इलाज के लिए दुर्ग अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। शिकायत के बाद नगपुरा चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि प्रार्थी राजेश यादव ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह खेती किसानी का काम करता है। 7 जून को दुर्ग से नगपुरा सुदामा के साला कौशल यादव के घर में आकर नहाने के बाद शाम 4:00 बजे अपनी मोटरसाइकिल से शिकारी टोला जाने के लिए निकला था। मोटरसाइकिल को जय मोटर्स शोरूम राजनांदगांव से नया खरीदा था, जिसका नंबर भी नहीं मिला था। प्रार्थी उस समय गाड़ी चला रहा था। मोटरसाइकिल में कौशल यादव, पीछे सुदामा बैठा हुआ था, सामने हेमलता बैठी हुई थी। हेमलता की तबीयत ठीक नहीं होने से दोनों भी बच्ची को अपने मोटरसाइकिल में बैठा कर शिकारी टोला जा रहे थे। खुर्सीडीह- बोरई के मध्य एक कार पी बी 10 सी जेड 4495 जिसका चालक डामर रोड पर बिना इंडिकेटर सूचित किये ही मुढ़ रहा था। अचानक कार बीच में आ गई और कार के सामने दरवाजे से मोटरसाइकिल टकरा गई। इससे मोटरसाइकिल में सवार सभी लोग गिर गए। सामने बैठी हेमलता यादव के सिर में गंभीर चोटे आई और खून निकलने लगा। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल दुर्ग ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया था। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *