दुर्ग नगर निगम के पर्यावरण विभाग को लेकर एमआईसी मेंबर काशीराम कोसले ने अपनी ही निगम व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। कोसले ने कहा कि उन्हें विभाग से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दी जाती और ना ही कोई फाइल उनके सामने से गुजरती है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी और महापौर भी उन्हें विभागीय गतिविधियों की जानकारी नहीं देते।
काशीराम कोसले ने बताया कि पिछले पर्यावरण कार्यक्रम का भुगतान हो चुका है, लेकिन इस बार अपेक्षा के अनुरूप वृक्षारोपण नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण विभाग की गतिविधियों और कार्यक्रमों की जानकारी तक उन्हें नहीं दी जाती, जिससे मीडिया के सवालों का जवाब देना भी मुश्किल हो रहा है।
एमआईसी मेंबर ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पर्यावरण विभाग सिर्फ नाम का विभाग बनकर रह गया है और इस स्थिति से वे बेहद परेशान हैं।
