दुर्ग। घर एवं शराब भट्टी के सामने खड़ी मोटरसाइकिल की अज्ञात आरोपियों ने चोरी कर ली। प्रार्थियों की शिकायत पर पुलिस अपराध दर्ज कर जांच में जुटी है। पुलगांव पुलिस ने बताया कि प्रार्थी टीकम राम सेन नगपुरा निवासी है और वह नगपुरा चौक में सेलून की दुकान चलाता है। 5 सितंबर को अपने साले दीपक सेन की मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स सी जी 07 सी वाई 6072 को लेकर आदर्श नगर दुर्ग से पोटिया शराब भट्टी गया हुआ था। शाम 5:00 बजे उसने अपनी मोटरसाइकिल को शराब भट्टी के सामने लॉक कर खड़ी कर दिया था। थोड़ी देर बाद जब वह वापस आया तो देखा उसकी मोटरसाइकिल खड़े किए जगह पर नहीं थी।
इसी तरह कोतवाली पुलिस ने बताया कि प्रार्थी धन्नु पटेल महावीर कॉलोनी निवासी है और वह सेंट्रिंग का काम करता है। 2 सितंबर को उसके पिता चिंताराम पटेल के नाम से रजिस्टर पुरानी मोटरसाइकिल हीरो ग्लैमर सीजी 25 एल 9682 को उसने अपने घर के सामने रात में खड़ी कर दिया था। दूसरे दिन सुबह उठकर देखा तो अज्ञात आरोपी ने मोटरसाइकिल की चोरी कर ली थी। दोनों ही मामले में पुलिस जांच कर रही है।