धारदार हथियार लहराकर लोगों को डरा धमकाने वाला पकड़ाया

दुर्ग। धारदार हथियार लेकर लोगों को डराने धमकाने वाले आरोपी को जेवरा सिरसा चौकी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पेट्रोलिंग टीम को सूचना मिली कि आई आई टी रोड सार्वे होटल के पास एक व्यक्ति अपने हाथ में धारदार हथियार लेकर आने जाने वाले लोगों को आतंकित कर रहा है इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। पेट्रोलिंग टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए आरोपी मुकेश कुमार वर्मा निवासी अटल आवास उरला को पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से धारदार लोहे का हथियार बरामद किया गया है। आरोपी के विरुद्ध धारा 25-27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *