शराब पीने के लिए पैसा नहीं देने पर चाकू से वार

दुर्ग। शराब पीने के लिए पैसा नहीं देने पर आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की और धारदार चाकू से वार कर दिया।इससे प्रार्थी और उसके दोस्त को चोटे आई। शिकायत पर जेवरा सिरसा चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी कमलकांत धनकर वर्तमान में नारायण ई टेक्नो स्कूल जुनवानी में बस चलाने का काम करता है। 8 सितंबर को वह अपना पेमेंट लेने के लिए डीपीएस स्कूल जुनवानी गया हुआ था। उसने अपनी पेमेंट लिया। उसकी कंपनी में ड्राइविंग का काम करने वाले बस परिचालक प्रियंका साहू ने भी उसे बोला था कि उसकी पेमेंट ले लेना और उसे दे देना। दोनों का पेमेंट लेकर वह अपनी मोटरसाइकिल हीरो डीलक्स सी जी 07 डी वी 8529 से स्टाफ के बस चालक हिमांचल यादव को अपनी मोटरसाइकिल में पीछे बैठाकर प्रियंका साहू के घर उसकी पेमेंट देने के लिए गया। ग्राम करहीहीह इंदिरा नगर में पेमेंट देने के बाद जब दोनों व्यक्ति मोटरसाइकिल से उतरकर सड़क किनारे खड़े हुए उस दौरान एक मोटरसाइकिल हीरो पैशन प्रो एल एच 6867 में तीन व्यक्ति आये और वहां पर रुके। इसके बाद उन्होंने हिमांचल यादव जो प्रार्थी के साथ खड़ा हुआ था उसे कहा कि तेरा नाम नेमीचंद है ना। तब हिमांचल यादव ने बोला कि मेरा नाम नेमीचंद नहीं है, प्रार्थी ने भी उन लोगों से कहा कि इसका नाम नेमीचंद नहीं है हिमांचल यादव है। तब आरोपी आशीष वर्मा ने बोला कि तू मुझे कौन होता है सीखाने वाला, यह कहकर गाली गलौज करने लगा। इसके बाद आरोपीगण शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने लगे। जब पैसा देने से प्रार्थी एवं उसके दोस्त ने मना किया तो आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्के से मारपीट किये। इसके बाद आशीष वर्मा ने अपने पास रखे धारदार लोहे के चाकू से वार कर दिया इससे दोनों को चोटे आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *