नाम गलत पुकारने की बात पर चाकू से वार, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। मारपीट कर धारदार हथियार से हमला करने वाले मुख्य आरोपी सहित उसके दो अन्य साथियों को जेवरा सिरसा चौकी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 8 सितंबर की शाम को प्रार्थी कमलकांत धनकर निवासी ग्राम खपरी अपने दोस्त हिमाचल के साथ ट्रांसपोर्ट नगर शराब भट्टी जाने वाली सड़क पर खड़ा हुआ था। इसी दौरान आरोपी आशीष कुमार वर्मा अपने साथी प्रहलाद उर्फ पाव एवं एक नाबालिग बालक के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर पहुंचा। नाम गलत पुकारने की बात को लेकर विवाद होने लगा। इस पर आरोपियों ने प्रार्थी से मारपीट की तथा आशीष कुमार वर्मा द्वारा धारदार लोहे के हथियार से प्रार्थी की जांघ पर वार कर उसे घायल कर दिया। मौके पर पेट्रोलिंग में तैनात पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी आशीष कुमार वर्मा को पकड़ लिया। उसके दो साथी मौके से फरार हो गए थे, जिनकी पतासाजी कर उन्हें भी पकड़ा गया है। आरोपियों आशीष कुमार वर्मा, प्रहलाद उर्फ पाव तथा एक नाबालिग बालक के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *