2 साल बाद मिला चोरी का जुपिटर, दुर्ग CSP टीम की बड़ी कार्रवाई

गोंदिया महाराष्ट्र से वर्ष 2023 में चोरी हुआ TVS जुपिटर क्रमांक MH.35.AU.3020 दुर्ग रेलवे स्टेशन के पास लावारिस हालत में बरामद किया गया। वाहन स्वामी बरखा रवि कुमार मेश्राम निवासी विजय नगर साईं मंगलम कॉलोनी, थाना राम नगर जिला गोंदिया को वाहन सुपरदनामा पर सौंप दिया गया। प्रार्थी पशु चिकित्सालय में कार्यरत थे और वर्तमान में रिटायर हो चुके हैं।
इस कार्रवाई में दुर्ग CSP टीम की अहम भूमिका रही। CSP हर्षित मेहर, प्रधान आरक्षक आनंद तिवारी, आरक्षक खिलेश कुर्रे एवं आरक्षक रवि मरकाम ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *