दुर्ग। ग्राम गाड़ाडीह थाना उतई में निर्माणाधीन पुलिस चौकी के साइड में चल रहे कार्य के दौरान अज्ञात आरोपी ने सबमर्सिबल पंप, केबल वायर, छड़ आदि की चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर उतई पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में जुटी है। पुलिस ने बताया की प्रार्थी साकेत सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसका शिवाय इंटरप्राइजेज नाम से फर्म है। ग्राम गाड़ाडीह में ईटा भट्ठा के पास नर्सरी में पुलिस चौकी का नवनिर्माण किया जाना है जिसका ठेका पुलिस विभाग से उसे मिला है। प्रार्थी के द्वारा भूमि पर निर्माण कार्य करने के लिए एचपी किसान कंपनी का सबमर्सिबल पंप, 350 फीट केबल वायर लगवाया गया था एवं निर्माण के लिए छड़ गिरवाई गई थी।जब प्रार्थी 1 जून को अपने साइड पर विजिट को गया तब सभी सामान मौजूद थे। दूसरे दिन सुबह उसे सूचना मिली कि निर्माणाधीन स्थल से किसान पंप, उसमें लगा हुआ 350 फीट केबल वायर एवं 20 एम एम दो नग छड़ गायब है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।