श्याम श्याम धाम में हर्षोल्लास के साथ हुआ तीज मिलन समारोह

दुर्ग। श्याम श्याम धाम स्वयं सहायता समूह द्वारा उमर पोटी में तीज मिलन समारोह का भव्य एवं हर्षोल्लासपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष शीशलता गजेंद्र के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग जिला सदस्य श्रद्धा साहू उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का सफल एवं आकर्षक संचालन भारती साहू द्वारा किया गया।
तीज मिलन समारोह के दौरान महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें कुर्सी दौड़, बॉल पासिंग, सुई-धागा, गोली-चम्मच, बम ब्लास्ट, मटका फोड़ सहित अनेक रोचक खेल शामिल रहे।
कार्यक्रम में आयोजित प्रतियोगिताओं के आधार पर निधि साहू एवं अंजू प्रधान को तीज क्वीन चुना गया। दोनों को सम्मानित कर उनके उत्साहवर्धन किया गया।
कॉलोनी की वरिष्ठ महिला शिक्षिका ममता साहू का विशेष सम्मान किया गया। ममता साहू पिछले निरंतर 22 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रही हैं।
कार्यक्रम में कॉलोनी की समस्त महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विशेष रूप से लली छतरी, सीमा साहू, अनीता साहू, वंदना देशलहरी, जागृति मारकंडे, आरती साहू, जानकी, यासमीन, निधि साहू, प्रियंका साहू, रितु चौबे, केसर साहू, अमृता सिंह, बिट्टू, रुचि सिंह, अनुपम, गायत्री, रेनू निषाद, सानवी, कंचन, जीतेश्वरी, राखी, तुलसी, रेखा साहू, योगिता, कल्याणी, प्रभा, गणेश, लक्ष्मी, प्रियंका, डोमेश्वरी, सुषमा, ओम सिन्हा, शकुन वर्मा, रामकुमारी, रेशमा साहू, आशा रानी, शैली यादव आदि उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में एडवोकेट आकांक्षा जायसवार का विशेष सहयोग रहा। साथ ही सभी कॉलोनी वासियों ने मिलकर इस कार्यक्रम के लिए शीश लता गजेंद्र का सम्मान पुष्पगुच्छ व शाल से किया। कार्यक्रम के अंत में तारिणी कश्यप एवं सीमा कश्यप द्वारा सभी अतिथियों एवं उपस्थित महिलाओं का आभार प्रदर्शन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *