ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल चालक घायल, अस्पताल में भर्ती

दुर्ग। मोटरसाइकिल पर सवार होकर निजी काम से जा रहे युवक को ट्रक चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी
इससे युवक को गंभीर चोटे आई और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाकर भर्ती किया गया है।पुलगांव पुलिस ट्रक चालक के खिलाफ धारा 184, 125 ए, 281 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है
पुलिस ने बताया कि कमलेश निषाद ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसका भाई गोवर्धन निषाद मोटरसाइकिल पैशन प्लस सी जी 07 सी जेड 4415 जो उसकी बहन पेमिन निषाद के नाम पर रजिस्टर्ड है।उसको लेकर वह 21 मई को निजी काम से जा रहा था। सुबह 10:30 बजे प्रतीक टाइल्स दुकान कोलिहापुरी के पास पहुंचा था उसी समय बालोद से दुर्ग रोड में विपरीत दिशा से आ गई ट्रक सीजी 17 एच 2060 के चालक ने विपरीत दिशा से तेज एवं लापरवाही पूर्वक खतरनाक ढंग से वाहन चलाते हुए प्रतीक टाइल्स दुकान के सामने बिना इंडिकेटर दिए मोड़ दिया जिससे मोटरसाइकिल चला रहे गोवर्धन निषाद को चालक ने टक्कर मार दी। इससे गोवर्धन निषाद को सिर, हाथ, कमर, शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई और उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती किया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए हाईटेक अस्पताल में भर्ती किए हैं जहां उसका उपचार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *