चाकू लहराकर लोगों को डरा धमकाने वाला गिरफ्तार

दुर्ग। आम जगह पर धमधा रोड सब्जी मार्केट में चाकू लहरा कर लोगों को डरा धमकाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मोहन नगर पुलिस ने आरोपी देव कुमार साहू के खिलाफ धारा 25-27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि सिकोला भाठा दुर्ग निवासी देव कुमार साहू नाम का व्यक्ति धमधा रोड सब्जी मंडी में अपने पास स्टील का बटन दार चाकू रखा हुआ है और आने जाने वाले लोगों को दिखाकर डरा रहा है। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची टीम को देखकर आरोपी देव कुमार वहां से भागने का प्रयास किया परंतु पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी के पास से स्टील का बटन वाला धार-दार चाकू बरामद किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *