अलग-अलग जगह खड़ी मोटरसाइकिल की चोरी, मामला दर्ज

दुर्ग।मोहन नगर थाना अंतर्गत अलग-अलग जगह खड़ी मोटरसाइकिल की अज्ञात आरोपियों ने चोरी कर ली। दोनों ही मामले में शिकायत पर पुलिस ने धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी कांता पाल ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह ग्राम बोदागढ़ पोस्ट अतरिया बाजार जिला केसीजी में रहता है और खेती किसानी का काम करता है। 31 मई को वह रायपुर बाल गोपाल अस्पताल गया हुआ था अपनी वाहन को उसने अपने भाई के घर बटालियन में रखा हुआ था। उसी दिन शाम को रायपुर से वापस आकर अपनी मोटरसाइकिल पैशन प्लस सी जी 07 एल 2282 से घर जाने के लिए निकला था। ग्रीन चौक के पास गाड़ी को खड़ी करके गुटखा लेने के लिए वह पान ठेले में गया हुआ था ।10 मिनट बाद वह गुटखा लेकर वापस आया तो देखा खड़े किए जगह पर उसकी मोटरसाइकिल नहीं थी। चोरी गई मोटरसाइकिल की कीमत 8000 रुपए आंकी गई है।

इसी तरह प्रार्थी मोहनलाल सोनटक्के ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह सिद्धार्थनगर काली मंदिर दुर्ग में रहता है और भिलाई इस्पात संयंत्र से सेवानिवृत हुआ है। 2 जून को रात लगभग 8:45 बजे वह अपने साथी के साथ एवं बार में शराब पीने के लिए अपनी मोटरसाइकिल पैशन प्रो सी जी 07 ए क्यू 6523 से गया हुआ था। एवन बार के सामने अपनी वाहन को खड़ी करने के बाद वह अंदर गया हुआ था। थोड़ी देर बाद जब वह वापस आया तो देखा उसकी मोटरसाइकिल गायब थी। अज्ञात आरोपी ने उसकी मोटरसाइकिल की चोरी कर ली थी। चोरी गए मोटरसाइकिल की कीमत 15000 रुपए आंकी गई है आसपास पता तलाश करने के बाद प्रार्थी ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *