बुजुर्ग महिला की अस्पताल में मौत, जांच में जुटी जीआरपी

दुर्ग। जिला अस्पताल में भर्ती की गई 72 वर्षीय अज्ञात महिला की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है।जीआरपी चौकी पुलिस मर्ग कायम का विवेचना कर रही है। इस संबंध में जीआरपी के प्रधान आरक्षक विजय पैकरा ने बताया कि टीआरएस रेलवे वासियों को 72 वर्षीय अज्ञात महिला मिली जो बीमार थी और उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इस पर रेलवे वासियों ने तत्काल उसे एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसे भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। उसके शव को जिला अस्पताल के मर्चुरी में रखा गया है और मृतिका के परिजनों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *