पुलिस विभाग में फेर बदल, कई अधिकारी इधर से उधर

दुर्ग। पुलिस विभाग में प्रशासनिक कारणों के चलते फेर बदल कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश के तहत निरीक्षक, उप निरीक्षक और सहायक उप निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नवीन पद स्थापना स्थल पर पदस्थ किया गया है। जानकारी के मुताबिक निरीक्षक श्रद्धा पाठक को अंडा थाना प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक श्रद्धा पाठक पूर्व में नियंत्रण कक्ष भिलाई में पदस्थ थी। निरीक्षक महेश ध्रुव को थाना उतई से नियंत्रण कक्ष भिलाई भेजा गया है। उतई थाना के प्रभारी की जिम्मेदारी निरीक्षक अनिल पटेल को सौंपी गई है। वंदिता पनिणकर को पुलिस लाइन दुर्ग से थाना प्रभारी बोरी पदस्थ किया गया है। खगेन्द्र पठारे को जेवरा सिरसा प्रभारी से थाना मोहन नगर भेजा गया है। सुपेला थाना प्रभारी की जिम्मेदारी पारस ठाकुर को सौंप गई है। उपनिरीक्षक पारस ठाकुर चौकी प्रभारी अंजोरा से थाना सुपेला पदस्थ किए गए हैं। श्रीराम पेंड्रो को उतई थाना भेजा गया है। उप निरीक्षक प्रमोद सिन्हा को थाना उतई से थाना धमधा स्थानांतरित किया गया है। जेवरा सिरसा चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी समित मिश्रा को सौंप गई है। उपनिरीक्षक समित मिश्रा थाना कुम्हारी से चौकी प्रभारी जेवरा सिरसा बनाए गए हैं। प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माने जाने वाले इस आदेश के तहत इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करते हुए नवीन पद स्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। दुर्ग जिले में हुए इस प्रशासनिक फेर बदल को कानून व्यवस्था और पुलिसिंग को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *