दो दिन काम पर आई बाई ने उड़ाए लाखों के जेवर, नेवई पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

दुर्ग। घर में सिर्फ दो दिन काम करने आई कामवाली आरोपी महिला ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। आरोपी महिला ने घर से सोने चांदी के आभूषण पार कर दिए थे। नेवई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपीगण से लगभग 12 लाख 22 हजार रुपए का मशरूका जब्त किया है।
पुलिस ने बताया कि प्रार्थी दुर्गा प्रसाद नागपुरे निवासी आशीष नगर पश्चिम रिसाली भिलाई ने 26 मई को नेवई थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि 27 अप्रैल की सुबह उसने अपने घर की अलमारी को खोलकर देखा तो अलमारी में रखे पर्स से सोने का हार, मांग टीका, नाक की नथनी, हाथ के कड़े, मंगलसूत्र, कान के तीन जोड़ी टॉप्स जिसका वजन लगभग 14.5 ग्राम था, पर्स में नहीं था। कोई अज्ञात चोर घर के अंदर प्रवेश कर चोरी कर ले गया था। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305 ए, 331 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया था। जांच में घर में काम करने वाली बाई मालती ध्रुव, उसके पति देवी लाल ध्रुव एवं आरोपिया के जीजा हेमलाल मंडावी पर शक हुआ। पुलिस ने सभी को थाना में लाकर पूछताछ की। आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी मालती ध्रुव ने बताया कि 19 अप्रैल को दुर्गा प्रसाद नागपुरे के घर के अलमारी में रखे सोने के गहनों की चोरी करके अपने पति देवीलाल एवं जीजा हेमलाल मांडवी के सहयोग से कुछ गहनों को मुथूट फाइनेंस में गिरवी रखकर लोन लिया है। जिसकी रसीद व मोबाइल फोन की जब्ती पुलिस ने की है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। इस कार्रवाई में निवाई थाना के निरीक्षक अनिल कुमार साहू, उप निरीक्षक सुरेंद्र तारम, आरक्षक रवि बिसाई, प्यारेलाल विजय कुर्रे एवं महिला आरक्षक कीर्ति साहू, एसीसीयु से एएसआई भारत यादव, प्रेम सिंह, रोहन दुबे की सराहनीह भूमिका रही।
+यह आरोपी गए जेल
नेवई पुलिस आरोपी श्रीमती मालती ध्रुव 33 वर्ष पति देवीलाल ध्रुव निवासी ग्राम तरसींवा थाना अर्जुनी जिला धमतरी, देवीलाल ध्रुव 35 वर्ष ग्राम तरसींवा थाना अर्जुनी हाल मुकाम ग्राम कातरों थाना उतई तथा हेमलाल मंडावी निवासी ग्राम घोरदा पोस्ट अर्जुनी जिला राजनांदगांव को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *