गौसुलवरा मस्जिद में पढ़ाई गई ईद की नमाज

दुर्ग। शहर के ईदगाह मैदान एवं मस्जिदों में गुरुवार को ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई। भारी गर्मी के बावजूद हजारों मुस्लिम भाइयों ने शांति और सद्भावना के साथ नमाज अदा की। कुछ ईदगाह मैदान में इस अवसर पर पंडाल, ठंडा पानी आदि की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। बोरसी स्थित गौसुलवरा मस्जिद सैकड़ो की तादाद में मुस्लिम भाइयों ने नमाज अदा की। मस्जिद में हाफिज मजहर आलम ने नमाज पढ़ाया। नमाज से पहले हाफिज मजहर आलम ने कुर्बानी को लेकर विस्तार से लोगों को समझाया और उसके महत्व के बारे में बताया कि हर मुस्लिम के लिए कुर्बानी कितनी जरूरी है। नमाज के बाद शहर एवं देशवासियों के लिए उन्नति, अमन, चैन,शांति भाईचारा की दुआ की गई।उन्होंने कहा कि शहर में हमेशा अमन चैन शांति बनी रहती है और भाईचारा यहां की मिसाल बना हुआ है, इस भाईचारा को हमेशा कायम रखा जाएगा। मस्जिद में समाजवादी पार्टी के दुर्ग शहर अध्यक्ष शेख रज्जाक ने भी नमाज अदा की। नमाज के बाद सभी लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाइयां दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *