दुर्ग। सेंटर में ताला लगे होने के बावजूद अज्ञात आरोपी ने ताला तोड़कर रकम एवं बिजली वायर की चोरी कर ली। प्रार्थी गजेंद्र कौशिक की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305 ए, 331(4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी एविश एजुकांम सेंटर अग्रसेन चौक में अकाउंटेंट का काम करता है। 26 मई को प्रतिदिन की तरह वह रात में 8:00 बजे सेंटर बंद कर दिया था। सिक्योरिटी गार्ड ने अंदर से ताला लगा दिया था। दूसरे दिन सुबह सेंटर के सिक्योरिटी गार्ड के द्वारा फोन कर उसे बताया गया कि नीचे ऑफिस में चोरी हो गई है। सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है। जानकारी मिलने पर वह, निलेश पारख, अजय लालवानी, सौरभ साहू आदि लोग सेंटर पर पहुंचकर देखे तो ऑफिस के अकाउंट केबिन के टेबल का लॉकर टूटा हुआ था। सामान बिखरा पड़ा था। लॉकर में रखे नगदी रकम 40000 रुपए नहीं थे और ऑफिस में ही रखे बिजली वायर दो बंडल जिसकी कीमत लगभग 5000 रुपए थी, की अज्ञात आरोपी ने चोरी कर लिया। आरोपी ने रात को खिड़की की तरफ से प्रवेश कर घटना को अंजाम दिया था। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।