कार के बीच टक्कर में प्रार्थी की वाहन क्षतिग्रस्त, आई चोट

दुर्ग। परिवार के साथ अपने घर से ससुराल भिलाई जा रहे प्रार्थी की कार को एक अन्य कार चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। इससे कर में सवार तीनों लोगों को चोटे आई वहीं कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। प्रार्थी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।पुलिस ने बताया कि प्रार्थी सलीम खान ड्राइवरी का काम करता है। 24 मई को अपनी कार सीजी 08 एसी 8674 में अपनी पत्नी सलमा परवीन, लड़का रिहान रजा के साथ अपने घर से ससुराल भिलाई जा रहा था। सुबह 8:30 बजे मालवीय नगर चौक सिग्नल के पास पहुंचा था और सिग्नल के पास अपने साइड में रुका हुआ था। उसी समय एक अज्ञात कार चालक जेल रोड की ओर से अपनी कार को तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक खतरनाक ढंग से चलाते हुए लाया और प्रार्थी की कार को मार कर एक्सीडेंट कर दिया। इससे प्रार्थी, उसकी पत्नी एवं बच्चे को चोटे आई। कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। प्रार्थी ने अपनी पत्नी व बच्चे का इलाज जिला अस्पताल दुर्ग में कराया, इसके बाद उसने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराया। प्रार्थी कार का नंबर नहीं देख पाया है। अज्ञात कार चालक के खिलाफ पुलिस अपराध दर्ज की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *