कातुलबोर्ड वार्ड नंबर-59 में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक अधेड़ व्यक्ति का संदिग्ध अवस्था में शव घर के अंदर मिला। मृतक की पहचान टेटकू राम बांधे (उम्र लगभग 55-60 वर्ष) के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि मृतक घर के अंदर सोफे पर बैठा हुआ मिला, जबकि शव पूरी तरह डिकंपोज हो चुका था। पड़ोसियों के अनुसार टेटकू राम बांधे घर में अकेले रहता था और शराब का सेवन भी करता था। उसकी तीन से चार बेटियों की शादी हो चुकी है।
मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी।