दुर्ग के रायपुर नाका स्थित मुक्तिधाम में अव्यवस्था की तस्वीर सामने आई है। परिसर में तेज बदबू के बीच कब्रों के बाहर कंकाल और संदिग्ध हालत में एक सड़ी-गली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के लोग बदबू से परेशान हैं। मामला अब जांच का विषय बन गया है और जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
